[ad_1]
मुंबई। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली झलक दुनिया के सामने आ गई है। एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बेबी वामिका का चेहरा दुनिया के सामने आ गया हैं।
रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे आखिरी वनडे मैच के दौरान अनुष्का स्टेडियम पहुंचीं। यहां वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दीं। बेबी वामिका अपने पापा विराट कोहली को वेव करती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर नन्ही वामिका का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
खेले गए मैच के दौरान वामिका की तस्वीर प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के कैमरे में कैद हो गई। देखते-देखते वामिका की झलक वाली बेहद प्यारी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। वीडियो में वामिका अपनी मां अनुष्का शर्मा की गोद में नजर आ रही हैं। फैंस जमकर नन्ही वामिका पर प्यार बरसा रहे हैं।
आपको बता दें कि विराट कोहली की बेटी वामिका हाल ही में एक साल की हुई है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान 11 जनवरी को विराट और अनुष्का ने बेटी का पहला जन्मदिन मनाया था। स्टार कपल अक्सर ही पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बेबी का फेस छिपा लेते थे।
first published:Jan. 23, 2022, 10:44 p.m.
टीवी से लेकर हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़ी मनोरंजन की सभी ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें E24 से – फॉलो करें E24 को फेसबुक , इंस्टाग्राम , गूगल न्यूज़ .
[ad_2]
Source link